Rahul Gandhi Viral Audio On Pinarayi Vijayan Row: केरल की राजनीति (Kerala politics) में कांग्रेस और सीपीएम लंबे समय से एक-दूसरे की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रही हैं। हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिनराई विजयन की सरकार को सत्ता से बाहर किया था। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया अलांयस (INDIA Alliance) का हिस्सा है। विपक्षी गठबंधन में होने के बावजूद राहुल गांधी और पिनराई विजयन कभी भी एक दूसरे से आमने-सामने मुखातिब नहीं हुए हैं। दोनों के बीच मतभेद के साथ ही मनभेद भी चलता रहा है। वहीं अब राहुल गांधी के आए ऑडियो ने दोनों राजनीति नेताओं के बीच के मनभेद की खाई को और भी चौड़ा कर दिया है।

दरअसल 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह पिनराई विजयन को गले नहीं लगाएंगे क्योंकि उनके साथ उनकी राजनीतिक लड़ाई चल रही है। इस ऑडियो के सामने आमने के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके सहयोगी दलों की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सीपीएम के महासचिव और पूर्व सांसद एमए बेबी ने कहा कि किसी ने राहुल गांधी से पिनराई विजयन को गले लगाने के लिए नहीं कहा था, लेकिन उन्हें विजयन की गिरफ्तारी की मांग करना बंद करना चाहिए। जबकि सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें किसी के गले मिलने की जरूरत नहीं है. कम्युनिस्टों को गले लगाने की राजनीति नहीं चाहिए, हमें स्पष्ट राजनीतिक सोच चाहिए। राहुल गांधी अपने गले लगाने की राजनीति अपने पास रखें, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते पिनराई विजयन जैसे विपक्षी नेताओं का सम्मान जरूर करें।

ऑडियो में क्या कर रहे हैं राहुल गांधी

दरअसल ये ऑडियो पिछले 8 जून 2026 को हुई इंडिया अलांय़स बैठक की है। ऑडियो में राहुल गांधी कहते हुए सुने जा सकते हैं कि- वह पिनराई विजयन को गले नहीं लगाएंगे क्योंकि उनके साथ उनकी राजनीतिक लड़ाई चल रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन अगर आप मुझसे कह रहे हैं कि मैं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को जाकर गले लगाऊं, तो मैं ऐसा नहीं कर सकता और न ही करूंगा। क्योंकि मेरी उनके साथ राजनीतिक लड़ाई जारी है।

केरल में कांग्रेस और सीपीएम हैं राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी
केरल की राजनीति में कांग्रेस और सीपीएम लंबे समय से एक-दूसरे की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रही हैं। हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिनराई विजयन की सरकार को सत्ता से बाहर किया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं ने एकदूसरे पर जमकर हमला बोला था। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया अलांयस (INDIA Alliance) का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m