लखनऊ. संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद विपक्ष दलों पर भाजपा और उनके नेता हमलावर हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस और उसके पिछलग्गू दल वर्षों से ‘नारी सशक्तिकरण’ के नाम पर केवल खोखले नारों का बाज़ार लगाते रहे, लेकिन जब संसद में महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने का वक्त आया, तो उससे कन्नी काट ली. इससे उनका असली चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है.
इसे भी पढ़ें- BJP बिल से महिलाओं को ठगना चाहती थी, लेकिन… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
आगे केशव मौर्य ने कहा, यह विरोध भारत की आधी आबादी के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता पर सीधा प्रहार करता है. यह दिखाता है कि विपक्ष महिलाओं की भागीदारी नहीं, बल्कि अपने ‘राजनीतिक स्वार्थ’ को सर्वोपरि मानता है. आज देश साफ देख रहा है, एक तरफ यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को स्थापित किया जा रहा है. दूसरी तरफ नारी सशक्तिकरण के बारे में विपक्ष की संकीर्ण सोच है.
इसे भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन बिल पास ना होने पर योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- इंडी गठबंधन ने नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया
आगे केशव मौर्य ने ये भी कहा कि देश की आधी आबादी से जुड़ा यह मुद्दा केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है -जहां विपक्ष आधी आबादी को उनका हक देने के खिलाफ है. जनता इसका उनसे हिसाब-किताब करेगी. इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

