लखनऊ. संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है. जहां पक्ष महिला विरोधी होने का आरोप विपक्ष पर लगा रहा है. वहीं विपक्ष महिला आरक्षण बिल के पीछे भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगा रही है. इस मामले को लेकर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने कहा, जनता के बढ़ते विरोध और आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए साज़िशन लाए गए ‘तथाकथित महिला आरक्षण बिल’ की हार भाजपा की हार है. ये भाजपा की बदनीयत की भी हार है.
इसे भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन बिल पास ना होने पर योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- इंडी गठबंधन ने नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए होता है या समाज को बांटने का छल-छलावा होता है. इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपाई मंसूबों को धूल चटा दी. ये भाजपा के ख़िलाफ़ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है, जिसका प्रतिनिधित्व देश का विपक्ष कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- खतरे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता? दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट FIR दर्ज करने का दिया आदेश
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा ने सरकार में बने रहने का नैतिक आधार खो दिया है. आज इंडिया की एकजुटता ने साबित कर दिया है कि ‘नैतिक रूप’ से भाजपा ने सरकार में बने रहने का आधार खो दिया है. संसद में जो सरकार हार जाती है, वो बाहर जाती है. ये जनता की जीत है, इसीलिए पूरे देश में सालों बाद हर्षोल्लास का वातावरण बना है. क्योंकि जनता को विश्वास हो गया है कि ‘बुरे दिन जाने वाले हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

