पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत ने 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है. हालांकि, इसी सुनवाई के दौरान वडगांव मावल कोर्ट में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सिया गोयल का वकील कौन है. सुनवाई के दौरान सिया गोयल ने अदालत में कहा कि,’मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं, बल्कि विपुल दुशिंग हैं.’

वकील आशुतोष पर साहिल ने लगाए था आरोप

बता दें कि, एक दिन पहले ही साहिल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मेरा वकील को लेकर कुछ इश्यू है. मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं हैं. मैंने उनको हायर नहीं किया है. उन्होंने मुझसे कभी भी इस मामले में बात नहीं की. मैंने इस बारे में जब उन्हें बताया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी. हमने दूसरे वकील को हायर किया है. उन्होंने सिया से लॉकअप में सिग्नेचर लिया है. मई साफ़ करना चाहता हूँ कि बिपुल दुशिंग हमारे वकील हैं, इसको लेकर हमने कोर्ट में हलफनामा भी डाला है.

साहिल को 10 करोड़ के हर्जाने का कानूनी नोटिस

इसके बाद एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद, मानहानिकारक और भ्रामक आरोप लगाए, जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. नोटिस में इन आरोपों को तत्काल वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस तरह के आरोप दोबारा न लगाने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की गई है.

हालांकि, नोटिस में लगाए गए ये आरोप एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव के दावे हैं.साहिल गोयल की ओर से फिलहाल इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब इस कानूनी नोटिस पर साहिल गोयल क्या जवाब देते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

क्या बोले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव?

एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा- ‘हमारी टीम सिया गोयल के पास गई थी. उन्हें हमारी कानूनी मदद की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने हमारे नाम पर वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए. सिया गोयल बालिग हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं. साहिल गोयल का यह बयान गलत है, क्योंकि हमने उनसे नहीं बल्कि सीधे सिया गोयल से बात की है. उन्होंने हमसे बातचीत की और मुंबई हाई कोर्ट तक हमारे पक्ष में वकालतनामा दिया है. उस वकालतनामे पर उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं.’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m