जालंधर। पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों जालंधर में निजी होटल में जरनल हाउस की मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी बयान दिया। वहीं राहुल गांधी पर निशान साधा। मीडिया से केवल ढिल्लों ने कहा कि छात्रों के सुसाइड मामले और पेपर लीक को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर है। केवल ढिल्लों ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि वहां पर छात्र नहीं गुंडे बिठाए हुए है।
आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि फरीदकोट में पेपर लीक मामले में आप पार्टी के नेता बताएं कि शिक्षा मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। पीएम मोदी द्वारा सीबीआई जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं 13 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है।
दोषियों को अब 10 करोड़ का जुर्माना
पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वहीं अब अगर पेपर लीक होता है तो दोषी पाए गए पर 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रवाधान रखा गया है।
राहुल गांधी कर रहे हैं राजनीति
वहीं राहुल गांधी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह मौज कर रहे हैं और बच्चों के साथ मिलकर वह राजनीति कर रहे है। वहीं बरनाला में सफाईकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की भी केवल ढिल्लों ने सख्त शब्दों में निंदा की है।
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार

