Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में सीआईएसएफ जवान समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना महेशखुंट थाना क्षेत्र के NH-31 का है, जहां आज गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार और गिट्टी से लदा अनियंत्रित ट्रक सामने से आ रही एक ऑटो पर पलट गया, जिससे बीच सड़क पर मौत का तांडव मच गया।
ड्यूटी पर लौट रहा था CISF जवान
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से ऑटो चकानचूर हो गया। वहीं, ऑटो चालक समेत उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतकों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मलिया गांव निवासी विपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टंकेश मुनी के रूप में हुई है। मृतक विपिन चौरसिया एक CISF जवान थे, जो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे।
छानबीन में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ जवान विपिन चौरसिया अपनी पत्नी के साथ सुबह 5 बजे ऑटे से स्टेशन के लिए निकले थे। हालांकि बीच रास्ते में ही वे इस भीषण हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
परिजनों में मचा कोहराम
फिलहाल पुलिस शुरुआती जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ ऐसा मान रही है। हालांकि तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है। उधर सीआईएसएफ जवान के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: दहेज की बलि चढ़ी एक और नवविवाहिता, 10 लाख नहीं देने पर हत्या कर शव को लटकाया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

