शशांक द्विवेदी, खजुराहो। 20 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाला ‘खजुराहो अंतरराष्ट्रीय कार्निवल फेस्टिवल’ दो दिन पहले ही बंद हो गया। लाइट काट दी गई, जिससे फेस्टिवल में पहुंचे कलाकार से लेकर दुकानदारों ने रातभर अंधेरे में रात गुजारी। वहीं कुछ लोग स्टॉल में रखी पानी की बोतलें भी ले गए। खाने की भी व्यवस्था न होने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय कार्निवल/नृत्य महोत्सव 2026 का आगाज 20 फरवरी को हुआ। यह फेस्टिवल 26 फरवरी तक चलता, लेकिन दो दिन पहले ही बंद हो गया। जिससे कलाकार और दुकान परेशान है। रात में अचानक बिजली काट दी गई, लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे।

ये भी पढ़ें: Khajuraho International Carnival Festival: अफगानिस्तान से आए मटिया ड्राई फ्रूट्स आकर्षण का केंद्र, चिलगोजा, चीड़ के मेवे समेत कई वैरायटी

शिल्पग्राम खजुराहो के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिससे दुकानदार अपना सामान भी नहीं लें जा पा रहे है। मीडिया से बात करते हुए दुकानदारों और कलाकारों ने अपनी बात शेयर की। कलाकार से लेकर दुकानदार TA, DA के साथ पेमेंट के लिए भटक रहे हैं। वहीं आयोजक कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार का कार्निवल फेस्टिवल का आयोजन Agri Industries Vikas Chamber (AIVC) संस्था की ओर से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 52nd Khajuraho Dance Festival: खजुराहो नृत्य समारोह देखने विदेशी पर्यटकों में उत्सुकता, सीट नहीं मिली तो खड़े रहकर उठाया कार्यक्रम का आनंद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m