शशांक द्विवेदी, खजुराहो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत 25वें दिन का काउंटडाउन योग महोत्सव में ASI विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां VIP एंट्री गेट पर नो एंट्री (प्रवेश वर्जित) का बैनर लगा दिया गया। जब वीडियो कैमरे पर कैप्चर हुए तो विभाग की नींद खुली और आनन फानन में नो एंट्री बैनर पर लाल कपड़ा लटकाया गया और बैनर को छुपाया गया। बाद में इसी VIP एंट्री गेट से केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप जाधव योग महोत्व कार्यक्रम में पहुंचे।
‘Yoga for Healthy Aging’ थीम पर था आधारित
आपको बता दें कि यह गेट खजुराहो के मुख्य पश्चिम समूह मंदिर का एग्जिट गेट है, जहां से योग महोत्सव में VIP एंट्री गेट बनाया गया था। इसे खजुराहो के मुख्य पश्चिम समूह मंदिर परिसर में मनाया गया। यह ‘Yoga for Healthy Aging’ थीम पर आधारित था।
हाईटेक आयुष वेलनेस सेंटर के भूमिपूजन की बढ़ी तारीख
खजुराहो में 15 करोड़ की लागत से 50 बेड का हाईटेक आयुष वेलनेस सेंटर के भूमिपूजन की तारीख बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द भूमि पूजन करेंगे। मध्यप्रदेश में ढ़ाई साल में 9 नए आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी महाविद्यालय स्थापित किये गए हैं। 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के लिए न्यू योग ट्रेडमार्क की टी शर्ट लॉन्च की गई।
मध्यप्रदेश में खजुराहो सहित, धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर हाईटेक आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज स्थल खजुराहो के मुख्य पश्चिम समूह परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 25वें दिन का काउंटडाउन महोत्सव Yoga for Healthy Aging’ थीम पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव, प्रदेश के आयुष मंत्री, इंदर सिंह परमार, प्रदेश के टूरिज्म मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के साथ-साथ क्षेत्रीय सांसद वी.डी. शर्मा, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया शामिल रहे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जहां योग महोत्सव में ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
मध्यप्रदेश में ढ़ाई साल में 9 नए आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी महाविद्यालय स्थापित किये गए
योग महोत्सव के दौरान तकनीकी शिक्षा और आयुष विभाग मंत्री इन्दर सिंह परमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को बढ़ाने का एक बड़ा संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2023 तक मध्यप्रदेश में सात आयुर्वेदिक कॉलेज थे, जिनमें 1 यूनानी, 1 होम्योपैथिक कॉलेज जिनकी संख्या 9 होती थी,अभी हमने ढाई वर्ष में 9 नए महाविद्यालय प्रारम्भ कर चुके हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए एक प्रकार से एक अवसर है।
मध्यप्रदेश में खजुराहो सहित, धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर हाईटेक आयुष वेलनेस सेंटर किये जाएंगे स्थापित
टूरिज्म मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश के जितने भी धार्मिक पर्यटन के केंद्र है, हमारे आस्था के केंद्र हैं उन सब जगहों पर वेलनेस सेंटर एमपीटी के साथ मिलकर स्थापित किये जा रहे हैं। आज का अवसर खजुराहो लोगों के लिए 1 बड़ा अवसर है। यहां भी 15 करोड़ की लागत से 50 बिस्तर का हाईटेक आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा जो निश्चित रूप से देश और दुनिया के जो पर्यटक आते है उनको भी इसका लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र के लोगों को लाभ भी मिल सकेगा।

