इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश का खंडवा जिला एक बार फिर पुलिस विभाग की कारगुजारियों को लेकर सुर्खियों में है। जिले के खालवा थाने में पदस्थ एक आरक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

थाने के भीतर का वीडियो आया सामने

दरअसल वायरल वीडियो खालवा थाने में पदस्थ आरक्षक जयदीप का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आरक्षक पुलिस थाने के अंदर ही पूरी तरह से नग्न (बिना कपड़ों के) अवस्था में सोता हुआ दिखाई दे रहा है। खाकी वर्दी की गरिमा को तार-तार करने वाले इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

जबलपुर को बड़ी सौगात: ‘जबलपुरी मटर’ और ‘सिंघाड़ा’ को मिला GI टैग, वैश्विक बाजार में मिलेगी नई पहचान

एक महीने पुराना वीडियो

सूत्रों के मुताबिक यह आपत्तिजनक वीडियो करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। जैसे ही यह वीडियो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग में खलबली मच गई और आनन-फानन में एक्शन लिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m