खलारी। खलारी और आसपास के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने चोपन-मधुपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव खलारी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को रेल आवागमन की नई सुविधा मिलेगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से 15 सितंबर 2026 को जारी पत्र में ट्रेन संख्या 13341/13342 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, ट्रेन संख्या 13341 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस चोपन से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन बरकाकाना सी केबिन शाम 5:36 बजे पहुंचेगी और इसके बाद मधुपुर रात 11:30 बजे पहुंचेगी।

खलारी स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से यहां के अलावा आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। नई ट्रेन के परिचालन से चोपन, बरकाकाना और मधुपुर रेलखंड से जुड़ने वाले यात्रियों के लिए आवागमन का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।