इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में बिजली विभाग की लापरवाही का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रहवासी इलाके के बीच से गुजर रही हाइटेंशन लाइन ने छत पर खेल रहे एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया। करंट लगता देख मौके पर पहुंचे बच्चे के चाचा ने जब बचाने की कोशिश की तो वह खुद भी इस जानलेवा करंट की जद में आकर बुरी तरह झुलस गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद परिजन झुलसे बच्चे व चाचा को लेकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।
मामला खंडवा के खानशाहवली वार्ड का है। जहां एक 13 साल का शेख जाबिर घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुन परिजन फौरन घर की छत पर पहुंचे तो उन्होंने बच्चों को बचने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चे का चाचा नईम खान भी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में देर रात खूनी संघर्ष: युवक की गोली मारकर हत्या, बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला
वहीं घटना की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। घायल बच्चे और युवक के परिजनों समेत स्थानीय नागरिकों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश जताया और सीधे तौर पर बिजली कंपनी पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग हर मकान के ऊपर से हाइटेंशन लाइनें गुजर रही है, शिकायतें भी कि लेकिन बिजली कंपनी आज तक लाइनों को वहां से नहीं हटाया और इसी की वजह से यह हादसा हो गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

