इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक के बीच तीखी नोकझोक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खंडवा के कल्लनगंज क्षेत्र में पुराने निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर दल-बल के साथ मकान तोड़ने पहुंचे। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे मकान मालिक और मजिस्ट्रेट के बीच तीखी बहस हो गई।
लिखित नोटिस और निष्पक्ष नपती की मांग
जानकारी के अनुसार, कल्लनगंज में कार्रवाई के दौरान मकान मालिक जाहिद खान ने प्रशासन की इस कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मौके पर लिखित नोटिस दिखाने और पूरे इलाके में निष्पक्ष नपती कराने की मांग की। मकान मालिक का तर्क था कि जब तक आसपास के सभी घरों की नपती नहीं होती, तब तक वे भी अपने घर की नपती नहीं होने देंगे।
READ MORE: उज्जैन गैंगरेप केस में नया मोड़: कथित आरोपी प्रॉपर्टी व्यवसायी की पत्नी पहुंची थाने, कहा- पैसों के लिए हनीट्रैप में फंसाया
इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर भड़क उठे। बहस के दौरान गुस्से में अधिकारी के मुंह से तल्ख शब्द निकल पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

