इमरान खान, खंडवा। खंडवा के गुड़ी वन परिक्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमणकारी हावी होते नजर आ रहे हैं। जंगल में कब्जा करने पहुंचे लोगों ने वन विभाग के चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस थाना पिपलौद में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 30 से 40 अतिक्रमणकारी बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर से पहुंचकर भीलाईखेड़ा के जंगल में खेत तैयार करने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण रोकने की कोशिश की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए चौकीदार रामदास पर हमला कर दिया। उसका गला दबाया, कपड़े फाड़ दिए और नाखूनों से घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम को लेकर गहराया विवाद: बीजेपी नेताओं के साथ भूमिपूजन करते नजर आए कांग्रेस पार्षद रुबीना खान के पति, आरोप-प्रत्यारोप तेज

घटना के बाद विभाग में आक्रोश है। अतिक्रमणकारियों ने धमकी दी कि दोबारा यहां दिखे तो जान से मार देंगे। बाद में अतिरिक्त स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया गया। वन विभाग ने पिपलोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आमाखुजरी क्षेत्र में फिर से करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जहां बोवनी की तैयारी चल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m