इमरान खान, खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र में एक 16 साल के आदिवासी बालक जितेंद्र की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की जांच फाइलों में ही अटकी हुई है। इस बात से नाराज परिजनों और आदिवासी समाज के लोगों ने खालवा थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने करीब दो घंटे तक थाने के सामने धरना देकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग की।

ये भी पढ़ें: सतना जिला अस्पताल में अव्यवस्था चरम पर! स्ट्रेचर के लिए जंग- प्रसूता को नहीं मिला सहारा, परिजन बने वार्ड बॉय 

14 जून की है घटना, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

परिजनों ने बताया कि बीते 14 जून की रात गांव के ही तीन लड़के बाइक से जितेंद्र के घर पहुंचे थे और उसे अपने साथ ले गए थे। जिसके दूसरे दिन यानि 15 जून की सुबह परिजनों को पुलिस के माध्यम से सूचना मिली की जितेंद्र की मौत हो गई है और उसका शव अस्पताल में रखा हुआ है। आरोप है कि तीनों लड़के देर रात जितेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल छोड़कर वहां से फरार हो गए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र की गांव के ही उन तीन-चार लड़कों ने मिलकर हत्या की है। परिजनों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पुलिस उन संदेही लड़कों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ नहीं कर रही है।

ग्रामीण का कहना है कि घटना को 5 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बहाना बना रही है, जब तक संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ नहीं होगी, सच सामने नहीं आएगा। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें: बड़ा हादसा: कमरे में रखे ‘दवा युक्त गेहूं’ की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 साल के मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल खालवा थाना पुलिस मामले की मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m