अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश का सतना जिला अस्पताल एक बार फिर अव्यवस्थाओं और लापरवाही के गंभीर सवालों के घेरे में है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि यहां मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। ताजा मामला एक प्रसूता महिला से जुड़ा है, जिसे मैहर से रेफर कर सतना जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे स्ट्रेचर या व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरन परिजनों को ही सलाइन की बोतल हाथ में पकड़कर प्रसूता को लेबर रूम तक ले जाना पड़ा। यह दृश्य न केवल अमानवीय था, बल्कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलता नजर आया। 

READ MORE: भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने तलाश की तेज 

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही अस्पताल के वार्ड में स्ट्रेचर को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। लापरवाही का एक और वीडियो सामने आया जब आधी रात को लेबर रूम में अजगर घुस गया यानी एक तरफ संसाधनों की भारी कमी और दूसरी ओर प्रबंधन की लापरवाही—दोनों मिलकर अस्पताल की स्थिति को बदतर बना रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। 

READ MORE: इछावर में भीषण सड़क हादसा: परीक्षा देने स्कूल जा रही छात्रा घायल, बाइक चालक घायल

सवाल यह उठता है कि जब सबसे संवेदनशील विभाग—मातृत्व सेवाएं—ही इस तरह की अव्यवस्था का शिकार हैं, तो आम मरीजों की स्थिति कैसी होगी? अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर हर बार की तरह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m