इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त की टीम ने नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 में पदस्थ उपयंत्री अशोक गौतम को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।

READ MORE: खाकी शर्मसार: पुलिस लाइन में पदस्थ कांस्टेबल पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी की FIR, कांस्टेबल गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी उपयंत्री अशोक गौतम ने एक ठेकेदार से उसके बकाया बिलों के भुगतान और जमा कराई गई सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को वापस करने के बदले में कुल 55 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर से की।

READ MORE: हाईस्पीड सफर में मौत का खतरा: रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहाड़ी से वाहनों पर पथराव, वायरल वीडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद

 ठेकेदार की शिकायत का गंभीरता से सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय सौदे के तहत जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी उपयंत्री अशोक गौतम को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 14 हजार रुपये थमाए, वैसे ही आसपास पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। यह कार्रवाई पुनासा स्थित कार्यपालन यंत्री कार्यालय के तकनीकी कक्ष में अंजाम दी गई।आरोपी उपयंत्री अशोक गौतम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m