सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले लोग बकरियां चराते हुए तो रील बनाते हुए या बाइक ट्रैक्टर लेकर निकले और अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग एक्सप्रेस-वे के पास पहाड़ी इलाके से गुजरते वाहनों पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।
जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इसके पहले कई बार ऐसी घटनाएं घटी
बताया जा रहा है कि राहगीर ने इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। दरअसल रतलाम एसपी अमित कुमार और झाबुआ एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने NHAI के अधिकारियों के साथ संयुक बैठक कर एक्सप्रेसवे पर हो रही पत्थर बाजी जैसी घटनाओं रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। एक साल में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पत्थर बाजी की कई घटनाएं सामने आई थी जिनकी कई बार रिपोर्ट भी पुलिस को दर्ज कराई गई थी।
READ MORE: भोपाल में महिला प्रधान आरक्षक के पति ने लगाई फांसी: पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो भी आया सामने जिसमें कुछ लोग पहाड़ी क्षेत्र से पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन तस्वीरें अगर सच हैं, तो सवाल यह है कि जिस एक्सप्रेस-वे पर लोग सुरक्षित सफर का भरोसा लेकर निकलते हैं, वहां एक पत्थर किसी परिवार की जिंदगी उजाड़ सकता है। ऐसे में NHAI की निगरानी, पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



