इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जहां पथरी का इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने अस्पताल के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। हाथ में सलाइन लगी होने के बावजूद वार्ड से बाहर निकल गया। मरीज ने डॉक्टर के व्यवहार से नाराज होने का आरोप लगाया। सड़क पर मरीज को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और समझाने का प्रयास किया।

खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फुल पिपलिया निवासी आदित्य मारकंडे पथरी के तेज दर्द का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। मरीज का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर के व्यवहार से नाराज होकर वह हाथ में सलाइन लगी होने के बावजूद वार्ड से बाहर निकल आया।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता के जन्मदिन पर कानून की उड़ी धज्जियां? बुलेट से पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल, शोरगुल से लोग हुए परेशान

अस्पताल से बाहर सड़क पर मरीज को इस हालत में देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की कि वह वापस अस्पताल जाकर इलाज पूरा कराए, लेकिन वह वापस जाने को तैयार नहीं हुआ। मामले का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों के प्रति व्यवहार को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया आना शेष है।

लेकिन मरीज का आरोप है कि उससे सलाइन लगी होने के बावजूद बेड से हटाने को कहा इसलिए वह वार्ड से बाहर निकल आया और जिला अस्पताल के परिसर में ही घूमने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m