इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश की खंडवा विधायक ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्ती दिखाई है। ग्राम पंचायत सचिव का मोबाइल बंद मिलने पर वह भड़क उठीं। विधायक ने कहा कि हमारा मोबाइल 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है। वहीं उन्होंने बाउंड्रीवाल की जांच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

दरअसल, खंडवा विधायक कंचन तनवे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर पीपलकोटा में निरीक्षण किया। करीब एक माह पहले भूमिपूजन के बावजूद सीसी रोड का काम शुरू नहीं होने पर उन्होंने अधिकारी को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल रिकॉर्ड में पूर्ण दर्शाई गई, लेकिन मौके पर अधूरी मिली। गुणवत्ता पर भी विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर: कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने रक्षाबंधन पर बहनों को बांटे शक्कर, कहा- 100 कब पहुंच जाए भरोसा नहीं

ग्राम पंचायत सचिव का मोबाइल बंद मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारा मोबाइल 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है। उन्होंने सचिव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m