संजय पाटीदार, भोपाल। रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। लेकिन इस बार शक्कर के बढ़ते दामों के बीच त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर भी नजर आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपनी बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर उपहार स्वरूप शक्कर के पैकेट वितरित किए। 

यह भी पढ़ें: ‘भाजपा महंगाई को डायन कहती थी, लेकिन अब डार्लिंग हो गई’, कांग्रेस का एथेनॉल को लेकर प्रदर्शन, लोगों को बांटे शक्कर के दाने

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि बहनें खुश रहें और पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाएं यही उनका प्रयास है। बहनों को मिठाई की जगह शक्कर के पैकेट उपहार में देकर उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर महंगाई को लेकर उन्होंने बड़ा हमला बोला। 

यह भी पढ़ें: महाकाल के दरबार पहुंचे मंत्री इंदर सिंह परमार: गर्भगृह में टेका माथा, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

आरिफ मसूद ने कहा कि हर त्योहार से पहले बीजेपी सरकार महंगाई बढ़ाकर लोगों की खुशियों में कमी कर देती है। आज शक्कर के दाम 70 रुपये तक पहुंच गए हैं और कोई भरोसा नहीं कि कब 100 रुपये हो जाएं। ऊपर से मंत्री का बयान है कि शक्कर और महंगी होनी चाहिए। यही प्रदेश सरकार और उसके गंभीर मंत्रियों का हाल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m