प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदर सिह परमार अपने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। महाकाल मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया और देश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर समिति ने किया आत्मीय स्वागत
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के मंदिर आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


