रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। एमपी के बुरहानपुर कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के विरोध में गुरूवार को इकबाल चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां कांग्रेस नेताओं ने और लोगों को शक्कर के दाने बांटे। इसके बाद कांग्रेस नेता यहां से पैदल रैली के रूप में बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर भी पहुंचे और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के विरोध में प्रदर्शन कर यहां भी शक्कर के दाने बांटे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘भाजपा तेरा असली खेल, खा गए शक्कर पी गए तेल। भाजपा का देखो असली खेल। महंगी शक्कर, महंगी तेल’ के नारे लगाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा, देश में मंहगाई चरम पर है। रोजमर्रा की सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं। शक्कर 40 से 75 रूपए पहुुंच गई है। इसे लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया। महंगाई पर कंट्रोल किया जाए। पेट्रोल एथेनॉल के मिश्रण की स्थिति को स्पष्ट किया जाए। वाजिद इकबाल ने कहा आमजन पर मंहगाई की मार पड़ रही है। यह सरकार अडानी, अंबानी के लिए बनी है। देश की जनता की भलाई के लिए नहीं बनी।
वहीं फहीम हाशमी ने कहा आजाद के बाद इतनी महंगाई कभी नहीं हुई। 70 साल में शक्कर 30 रुपए पहुंची, लेकिन उन्होंने 2 महीने में 70 रुपए के ऊपर कर दिया। देवेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा- शुगर लॉबी पर भाजपा सरकार कब्जा जमाने के लिए जनता के हितों को भूल गई है। सभी जगह शक्कर कारखानों में अव्यवस्था है। ई-20 पर फोकस ज्यादा हो गया। आने वाले समय में दाम और बढ़ेंगे।
निखिल खंडेलवाल ने कहा आजादी के बाद से पहली बार इतनी मंहगाई बढ़ी। हमीद डायमंड ने कहा भाजपा महंगाई को डायन कहती थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह डार्लिंग हो गई है। मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया इस दौरान पूर्व विधायक हमीद काजी सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


