इमरान खान, खंडवा। एमपी के खंडवा से एक अनोखी प्रेम और आस्था की कहानी सामने आई है। महाराष्ट्र की एक युवती ने अपने प्रेमी संग वैदिक रीति से विवाह कर सनातन परंपरा को अपनाया। खास बात ये है कि इस विवाह का संकल्प भगवान भोलेनाथ के मंदिर महादेवगढ़ में पूरा हुआ।

महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले की नाजिया शाह ने सनातन धर्म से प्रेरित होकर अपना नाम वंशिका रखा और रावेर निवासी अक्षय के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया। दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए, एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और वंशिका ने सिंदूर धारण कर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई, जहां दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता आस्था में बदल गया।

ये भी पढ़ें: शहडोल के जंगल में मिला महिला का कंकालनुमा शव: 15 दिन पहले घर से निकली थी, 4 साल पहले पति की हो चुकी है मौत

वंशिका बचपन से ही सनातन धर्म से प्रभावित थीं और उन्होंने संकल्प लिया था कि वह भगवान भोलेनाथ की शरण में ही विवाह करेंगी। इस दौरान महादेवगढ़ परिवार के सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। नाजिया से वंशिका बनीं युवती ने कहा कि मैं बचपन से ही सनातन धर्म से प्रभावित थी।

ये भी पढ़ें: VIP प्रतिबंध के बावजूद मंत्री का गर्भगृह में विशेष पूजन: मां शारदा धाम में भेदभाव, घंटों लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करते रहे श्रद्धालु

वंशिका ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अक्षय से मुलाकात हुई और फिर हमने निर्णय लिया कि भोलेनाथ की नगरी में ही विवाह करेंगे। आज मेरा सपना पूरा हुआ है। वहीं महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि युवती ने अपनी आस्था के अनुसार यहां आकर वैदिक पद्धति से विवाह किया। हम दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m