इमरान खान, खंडवा। सावन के पवित्र महीने में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। नर्मदा नदी के केवलराम घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: खुदाई में मिले चांदी के पुराने सिक्के, मचा हड़कंप, सरिया लेकर पहुंचे ग्रामीण
4 दोस्त आए थे दर्शन करने, NDRF और गोताखोरों ने 3 को सुरक्षित बचाया
हादसे के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लखनऊ के रहने वाले शुभम तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सावन मास में चारों दोस्त ज्योतिर्लिंग दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे थे। स्नान के दौरान चारों अचानक गहरे पानी में चले गए।
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना-लक्ष्मी योजना के लिए राशि स्वीकृत, कैबिनेट में MP के विकास का रोडमैप तैयार
मौके पर मुस्तैद NDRF, होमगार्ड और स्थानीय नाविकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 3 दोस्तों को सकुशल बाहर निकाल लिया। शुभम को उसके साथी तत्काल ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


