इमरान खान, खंडवा। लोगों की जान की सुरक्षा के लिए अब पुलिस मुफ्त में ‘हेलमेट’ दे रही है। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने की समस्या कम करने के लिए हेलमेट बैंक की शुरुआत की गई है। नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर निशुक्ल हेलमेट दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इसे वापस जमा करना होगा।

जी हां… मध्य प्रदेश के खंडवा में लोगों की जान की सुरक्षा के लिए अब पुलिस मुफ्त में ‘हेलमेट’ दे रही है। खंडवा पुलिस ने हेलमेट बैंक की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कारवाड़ी पुलिस चौकी पर इस सुविधा का शुभारंभ किया। यहां से लोग निशुल्क हेलमेट लेकर अपना काम पूरा होने के बाद वापस जमा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: सुगम बस ने तोड़ा यातायात सिग्नल, टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त! सीसीटीवी फुटेज आया सामने

खंडवा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराना है, जो जल्दबाजी में घर से निकलते समय हेलमेट भूल जाते हैं या जिनके पास उस समय हेलमेट उपलब्ध नहीं होता। ऐसे लोग कारवाड़ी पुलिस चौकी से हेलमेट ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। हेलमेट लेने का समय भी रिकॉर्ड किया जाएगा और उपयोग के बाद उसे वापस जमा करना होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m