प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस ने यातायात सिग्नल तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारकर सिग्नल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला मंगलनाथ रोड स्थित खाक चौक का बताया जा रहा है।
उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस से यातायात सिग्नल टूटने का मामला सामने आया है। मंगलनाथ रोड स्थित खाक चौक पर बस ने सिग्नल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि बस खाक चौक से गुजर रही थी, इसी दौरान उसकी टक्कर यातायात सिग्नल से हो गई। टक्कर के कारण सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बस की टक्कर का दृश्य कैद हुआ है।
ये भी पढ़ें: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना: छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन ने भी बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान; दो सगी बहनों समेत 6 की मौत
घटना के बाद यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन की बसों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना किस कारण हुई और उस समय बस कौन चला रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

