परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए दर्दनाक घटनाक्रम में दो बहनों समेत छह लोगों की मौत हो गई। बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में छोटी बहन अंजली रावत ने अपने छह वर्षीय बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। वहीं, कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में उसकी बड़ी बहन सीता रावत ने भी अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों घटनाओं में कुल छह लोगों की जान चली गई।
READ MORE: इंदौर में पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास! परिजनों के सामने भरवाया डोजियर, थाना प्रभारी ने भविष्य में अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ
जानकारी के अनुसार, अंजली रावत आठ माह की गर्भवती थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मानसिक तनाव में बताई जा रही थी। बुधवार को अंजली ने अपने बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना में गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।
READ MORE: धीरेंद्र शास्त्री का चुटीला अंदाज: करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’, बोले- साल में एक दिन व्रत और 364 दिन ताने मारती हैं पत्नियां
बताया जा रहा है कि छोटी बहन अंजली की मौत की खबर मिलने के बाद कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में उसकी बड़ी बहन सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सीता और उसके तीनों बच्चों की भी मौत हो गई। दोनों घटनाओं से परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस दोनों थाना क्षेत्रों में मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

