इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में ठेला चुराने के शक में पांच-छह लड़कों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे सरेआम पतली लकड़ी की किमचली से पीटा और मुर्गा बनाया। पुलिस मौके पर पहुंचीं। संदेही युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक से मारपीट और उसे मुर्गा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर जलेबी चौक से एक युवक ठेला धकाते हुए तीन पुलिया तक ले आया। चोरी के शक में वहां पांच-छह लड़कों ने उसे घेर लिया। उससे ठेले के बारे में पूछताछ करने लगे। जब वह ठीक से बता नहीं पाया तो लड़कों ने उसे डंडो से पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे देर तक मुर्गा बनाकर रखा।

ये भी पढ़ें: इकलहरा के WCL टाउनशिप में गुंडागर्दी! चोरी के शक में शख्स को लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

वहीं डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने संदेही युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह विक्षिप्त है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m