शरद पाठक, परसिया/छिंदवाड़ा। परासिया के इकलहरा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) टाउनशिप से अमानवीयता और गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के वक्त मौके पर डब्ल्यूसीएल के सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने रहना ही बेहतर समझा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति की लात, घूंसे और चप्पलों से बेरहमी से पिटाई की जा रही है और उसका जुलूस भी निकाला गया। मारपीट करने वाले शख्स की पहचान WCL में इलेक्ट्रीशियन के पद पर पदस्थ कर्मचारी शकील खान के रूप में हुई है। जिस व्यक्ति की पिटाई की जा रही है, उस पर आरोप है कि वह चोरी की नीयत से टाउनशिप में घुसा था।

ये भी पढ़ें: अबू धाबी से 1.28 करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश: सिल्वर कड़ों में छिपाकर लाई गई 1 किलो सोने की खेप, DRI ने खोला राज

टाउनशिप में उसके प्रवेश करने पर WCL कर्मचारी शकील खान ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शकील खान ने आपा खो दिया और लात-घूंसे और चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। कानून को हाथ में लेकर सरेआम हो रही इस गुंडागर्दी पर गार्ड्स ने हमलावर को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m