खरड़: खरड़-लांडरा रोड पर स्थित एस.बी.पी. नॉर्थ सोसाइटी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार टावर नंबर 3 की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी यह साफ नहीं है कि यह सुसाइड का मामला है या कोई और हादसा। युवक के गिरने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया. सभी मौत का कारण जानने में जुटे हैं .पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12.25 बजे सोसाइटी में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग बाहर पहुंचे तो वहां एक युवक की लाश पड़ी मिली। चश्मदीदों के मुताबिक मृतक के कानों में हेडफोन लगे थे और उसका पिट्ठू बैग भी शव के पास पड़ा था, जिसमें पानी की बोतल रखी थी। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब में सुरक्षित मिला, जबकि उसने जूते भी पहने हुए थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार नीचे गिरते समय युवक बिल्डिंग के बाहर से गुजर रही नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। यह केबल टूटकर नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर एक टूटी हुई केबल भी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक सीधे ऊपर से गिरा था।

सोसाइटी में रहता था मृतक
स्थानीय लोगों ने बताया किवह सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहता था और 3-4 महीने पहले ही यहां रहने लगा था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। खबर यह भी है कि यह घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। फुटेज में युवक ऊंचाई से गिरता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने CCTV रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर पुलिस सुबह करीब 2.15 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारण के बारे में अभी कोई आधिकारिक नतीजा नहीं निकला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, C.C.T.V. फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- उत्तराखंड में पहली बार! कोसी नदी पर गूंजी भव्य आरती की गूंज, CM धामी का नदियों को लेकर बड़ा बयान
- कैमूर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट, बाजार के बीचों-बीच हत्या
- कानपुर में दहला देने वाली वारदात: शादी की सालगिरह के दिन उजड़ा परिवार, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
- हरियाणा में पत्रकारों को 5 लाख की मदद, अब इन मांगों पर नजर
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
