हर्षराज गुप्ता, खरगोन। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर खरगोन पुलिस ने शिकंजा कसा है। 10 करोड़ की फिरौती और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो और मास्टरमाइंड, को गिरफ्तार किया है। अब तक 20 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

खरगोन पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का डर दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपी सालिग्राम उर्फ संजय पाटीदार (धार) और योगेश भाटी (उज्जैन) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लग्जरी ब्रेजा कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। आपको बता दें कि 17 मार्च 2026 को एक अंतरराष्ट्रीय कॉल के जरिए दहशत फैलाकर मोटी रकम मांगी गई थी।

ये भी पढ़ें: ‘हां मैं लॉरेंस विश्नोई गैंग…’, राजपाल सिंह ने किया सरेंडर, खरगोन के उद्योगपति से मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती

उद्योगपति और किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर के बाहर तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। गोलीबारी के समय दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था, जिसके कारण घर पर कोई नहीं था। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें: MP में संगठित अपराधों पर होगा एक्शन: लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर की धमकियां की होगी जांच-STF की निगरानी में SIT गठित, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

वहीं पुत्र सत्येंद्र राठौर ने कसरावद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर मामला दर्ज कर किया गया था। इस घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली और दावा था कि उन्होंने दिलीप राठौर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पोस्ट में ‘हैरी बॉक्सर’ नाम से जुड़े व्यक्ति का जिक्र था, जिसके नाम पर धमकी दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल 20 आरोपियों को दबोच चुकी है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m