पीयूष जायसवाल, नागदा (उज्जैन)। मध्य प्रदेश के नागदा में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य राजपाल सिंह ने सरेंडर किया है। राजपाल ने खरगोन के कसरावद में एक उद्योगपति से 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस को राजपाल की तलाश थी। हालांकि इससे पहले भी पुलिस राजपाल सिंह को पूछताछ के लिए ले जा चुकी है।
नागदा में लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य राजपाल सिंह ने गांव रत्नियाखेड़ी में सरेंडर किया। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए राजपाल सिंह ने कहा कि ‘हां मैं लॉरेंस विश्नोई गैंग से आता हूं। पुलिस बार-बार परिवार को प्रताड़ित कर रही थी। जिसकी वजह से मुझे सरेंडर करना पड़ा। दिलीप राठौड़ नाम का उद्योगपति है, जो किसानों पर अत्याचार करता है। खबर थी कि दिलीप राठौड़ 17-18 साल की लड़कियों के साथ भी गलत करता है। राजपाल ने बताया कि हमारी गैंग किसी के भी साथ गलत न हो, यह काम करती है।’
ये भी पढ़ें: गोलियों की गूंज से दहला इलाका: उद्योगपति के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली जिम्मेदारी
दरअसल, खरगोन के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत भीलगांव में 16 मार्च की शाम उद्योगपति और किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर के बाहर तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। गोलीबारी के समय दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था, जिसके कारण घर पर कोई नहीं था। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें: MP में संगठित अपराधों पर होगा एक्शन: लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर की धमकियां की होगी जांच-STF की निगरानी में SIT गठित, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी
वहीं पुत्र सत्येंद्र राठौर ने कसरावद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर मामला दर्ज कर किया गया था। इस घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली और दावा था कि उन्होंने दिलीप राठौर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पोस्ट में ‘हैरी बॉक्सर’ नाम से जुड़े व्यक्ति का जिक्र था, जिसके नाम पर धमकी दी गई। गैंग ने जान से मारने की भी धमकी दी है।

