हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंद बाद बाइक में आग लग गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। यह पूरा मामला सेलानी बायपास के पास है।

खरगोन के सेलानी बायपास के पास भीषण हादसा हुआ। जहां कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के टकराने के बाद बाइक में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रहगीरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े आया शातिर… और कुछ ही सेकंड में गायब कर दी बाइक! फोटो लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। मृतकों की पहचान जयंत वर्मा और लक्की सोनगरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m