इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। चोर बैंक की पार्किंग से गाड़ी चुरा ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चेहरे पर मास्क लगाकर आया बदमाश आराम से मोटरसाइकिल चुराते हुए दिखाई दे रहा है। यह पूरा मामला आनंद नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया का है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात 30 जुलाई की दोपहर को हुई थी। बाइक मालिक शहजाद पठान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया में काम करते हैं। दोपहर ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी बाइक (एमपी-12 एमपी-3630) बैंक की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। सीसीटीवी देखे तो एक बदमाश बाइक चुराते हुए दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: सनसनीखेज अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझीः 24 घंटे के भीतर आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार, ये रही हत्या की वजह

पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने थाने में आरोपी का फोटो भी सौंपा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m