Khatu Shyam Kirit Bhai Controversy: अजमेर में कथावाचन के दौरान बाबा श्याम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद कथावाचक किरीट भाई ने खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और क्षमा याचना की। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी श्रद्धालु की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।

बुधवार को खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर किरीट भाई ने दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्याम भक्तों से भी शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।
कथावाचन के दौरान हुई टिप्पणी से बढ़ा विवाद
अजमेर में आयोजित कथा के दौरान किरीट भाई ने कथित रूप से कहा था कि बाबा श्याम का भगवान श्रीकृष्ण से कोई संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने बाबा श्याम की पूजा को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद श्याम भक्तों में भारी नाराजगी फैल गई और सोशल मीडिया पर भी उनका विरोध शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर किरीट भाई ने अपना बयान वापस लिया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
खाटूश्यामजी पहुंचकर की क्षमा याचना
विवाद के बाद किरीट भाई सीधे खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए और क्षमा याचना की। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और मामले को आगे न बढ़ाएं।
पढ़ें ये खबरें
- EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई
- घटगाँव माँ तारिणी पीठ में महासप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: आज से विजयादशमी तक ‘सुनाबेश’ में दर्शन देंगी माता
- प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश
- नक्सल मोर्चे पर एके-47 लेकर डटी रहने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, पुलिस और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी लिया हिस्सा…
- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से पूछताछ में खुलेगी कौन-सी कड़ी?

