मोगा. पंजाब सरकार पंजाब में खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसमें इस बात को ध्यान दिया जा रहा है कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके और उन्हें नशे की गिरफत से मुक्ति भी दिलाई जा सके. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत माने ने कहा है कि वह पंजाब को खेल के क्षेत्र में एक अनोखी पहचान दिलाना चाहते हैं. यहां के युवाओं में बहुत ज्यादा प्रतिभा है जिसे वह निखर कर देश के सामने लाना चाहते हैं, यही कारण है कि खेल के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रही है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ‘खेडां वतन पंजाब दियां – 2026’ के आने वाले सीज़न की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर अधिकारियों के साथ एक ज़रूरी मीटिंग की गई है और इंतज़ामों का रिव्यू किया गया है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ने और राज्य को फिर से खेलों में नंबर वन बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. इन खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए शानदार कैश प्राइज़ का भी इंतज़ाम किया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि मैं पंजाब के सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में इन खेलों में हिस्सा लें… दिए गए QR कोड को स्कैन करें और आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाएँ… आइए हाथ मिलाएँ और पंजाब को खेलों की पहचान बनाएँ…
9 सितंबर से 16 सितंबर तक होगा आयोजन
आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के खेल विभाग की ओर से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत जिला मोगा में भी विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी. मोगा जिले में ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी.
ब्लॉक स्तर पर कुल 7 खेलों में मुकाबले करवाए जाएंगे. इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी (नेशनल एवं सर्कल स्टाइल), फुटबॉल और वालीबॉल सहित अन्य खेल शामिल हैं. इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी, जिनमें कुल 28 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे. वहीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 23 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी. राज्य स्तर पर कुल 38 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे.
इसके अलावा पैरा खेलों की प्रतियोगिताएं 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी, जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा, मैदानों की व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन, मेडिकल टीम तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे.
- दीपावली मिलन समारोह: राहुल गांधी के निवास पर जुटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता, देखिए तस्वीरों में एक झलक…
- Gold Silver Price Today : सोना 1,731 रुपए सस्ता, चांदी 190 रुपए महंगी, रायपुर में गोल्ड 1.42 लाख रुपए पार, जानिए अन्य शहरों के रेट्स ?
- दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस की ट्रक से टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 11 घायल
- Bilaspur News Update : मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर 14.25 लाख की धोखाधड़ी… नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार… दीपावली पर सिम्स में अलर्ट
- BS-VI नियमों पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को मिली राहत

