मोगा. पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार खेल को पंजाब और भी खास तरह से विकसित करने की कोशिश में है. इसी क्रम में आने वाले महीने में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन का ऐलान किया है, जिसकी तैयारी बड़े ही जोरशोर से की जा रही है. अलग अलग खेल के खिलाड़ियों को एक ही मंच में देखने का अवसर पंजाब वासियों को 5 सितंबर से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में देखने को मिलेगा.
इस खेल उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि युवाओं के खेल के प्रति इस आयोजन के जरिए रुझान बढ़ेगा साथ ही खिलाड़ियों को इससे खास मंच भी मिलेगा. इसका उद्घाटन बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया जाएगा. इस बार करीब 10 लाख खिलाड़ियों के शामिल होने का टारगेट रखा गया है. यह मेगा इवेंट 29 नवंबर को पटियाला में खत्म होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल में विजेताओं को 10 हजार रुपये तक का नकद इनाम मिलेगा. इसके साथ ही सरकारी नौकरी में फायदे के लिए सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे. इस उत्सव को लेकर सरकार खास तैयारी में जुटी है, जिसमें कुल 38 खेलों के मुकाबले होंगे.
कौन ले सकता है हिस्सा?
आपको बता दें कि भगवंत मान सरकार का सबसे बड़ा खेल इवेंट है. इसका मकसद गांव और शहरों में छिपे टैलेंट की पहचान करना है. सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘इन खेलों से हम युवाओं को इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार करेंगे’. इस बार 14 साल से लेकर 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग इसमें हिस्सा लेंगे. इसके लिए नौ अलग-अलग एज ग्रुप बनाए गए हैं. पिछले सीजन में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ गेम खेले थे. दादा, पिता और बेटे का एक साथ खेलना इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत रही है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन से छुपी प्रतिभा को मच मिलता है साथ ही कई ऐसे युवा है जो अच्छा खेलते हैं लेकिन बुरी लत के कारण आदतों के कारण खेल से दूर हो चुके हैं उन्हें भी एक बड़ा मंच मिलेगा.
- Delhi Mega Rally: 25,000 देवभूमि के कार्यकर्ताओं संग दिल्ली पहुंचे हरदा, बोले- ऐतिहासिक होगी महारैली
- 5 दिवसीय स्पेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वैश्विक मंच पर पेश करेंगे भारत का आवास एवं शहरी विकास मॉडल
- नवा रायपुर में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए बनेगा नर्सिंग कॉलेज और डॉरमेटरी, CM साय ने किया भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी रहे मौजूद
- Karnataka State Flag: कर्नाटक में तिरंगे के साथ सरकारी इमारतों पर फहरेगा कन्नड़ ध्वज! CM डीके शिवकुमार का ऐलान
- Delhi Mega Rally: 25,000 देवभूमि के कार्यकर्ताओं संग दिल्ली पहुंचे हरदा, बोले- ऐतिहासिक होगी महारैली

