Kim Jong Un: उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन के कोमा में होने और उन्हें इलाज के लिए बीजिंग ले जाए जाने और इलाज के दौरान मौत की खबरें सामने आई है। किम जोंग उन की ब्रेन हेमरेज से मौत की खबरों के बीच उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। रकारी समाचार एजेंसी, कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (KCNA) ने किम जोंग उन मौत की खबर को अफवाह बताते हुए उनकी नई तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ प्योंगयांग में राष्ट्रीय परिधान और फुटवियर प्रदर्शनी का दौरा करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पत्नी री सोल जू और बेटी किम जू ए भी नजर आईं हैं।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया का कहना है कि, किम जोंग उन सोमवार को प्योंगयांग में आयोजित राष्ट्रीय परिधान और फुटवियर प्रदर्शनी-2026 में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी उनके साथ थीं। उनकी मौत, कोमा में जाने या गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने के दावे अफवाह है।

दरअसल, किम जोंग उन की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। कुछ पोस्ट में कहा गया कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई है। वहीं, कुछ दावों में उनके कोमा में जाने या गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट होने की बात कही गई थी। यह भी दावा किया गया कि उन्हें इलाज के लिए चीन की राजधानी बीजिंग ले जाया गया है। ये दावे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैलने की बात सामने आई। इसके बाद दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी इन्हें शेयर किया जाने लगा। कुछ टैब्लॉयड मीडिया संस्थानों ने भी इन खबरों को दोहराया। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया था।

प्रदर्शनी में पहुंचे किम, उद्योग की तारीफ की

KCNA ने बताया कि किम ने सोमवार को रक्षा संग्रहालय में प्रदर्शनी का दौरा किया और उत्तर कोरिया के कपड़ा और जूता उद्योगों के विकास की तारीफ की। इस प्रदर्शनी में कपड़ों की 70,700 से ज़्यादा वस्तुएं और जूतों की 170,000 से ज़्यादा जोड़ियां शामिल थीं। ये उत्पाद देश भर की फैक्ट्रियों में तैयार किए गए थे, जो किम की क्षेत्रीय विकास नीति का हिस्सा हैं। इस नीति का उद्देश्य बड़े शहरी केंद्रों के बाहर उत्पादन और जीवन स्तर में सुधार लाना है। किम ने उन फैक्ट्रियों का भी जिक्र किया, जिन्हें उनके ’20×10′ क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत बनाया गया है। इस योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की जीवन स्थितियों में सुधार करना है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

पहले भी उड़ी थीं अफवाहें

यह कोई पहली बार नहीं है जब किम की सेहत को लेकर अफवाहें उड़ी हों। उत्तर कोरिया की गोपनीयता को देखते हुए, नेता का कुछ समय के लिए सार्वजनिक रूप से न दिखना भी उनकी सेहत और उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों को जन्म दे सकता है। विदेशी सरकारें और खुफिया एजेंसियां ​​उन पर कड़ी नज़र रखती हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया के नेतृत्व में कोई भी बदलाव पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m