अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे और ऊर्जा, व्यापार, रक्षा तथा आर्थिक संबंधों पर चर्चा करेंगे. साथ ही, वे पश्चिम एशिया संकट पर भी अपने विचार साझा करेंगे. इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस साल रुबियो की यह दूसरी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के संबंधों में लगातार तनाव बना हुआ है.
अमेरिका के एक शीर्ष नेता तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान कई अहम क्षेत्रों पर बातचीत होगी और एक भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी तय है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है. इस साल रुबियो की यह दूसरी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के संबंधों में लगातार तनाव बना हुआ है। इससे पहले मई में अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी विदश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रुबियो मंगलवार दोपहर 2:15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वे अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
अमेरिका के विदेश मंत्री के साथ कारोबारियों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के भी आने की उम्मीद है. मंगलवार दोपहर मुंबई में जयशंकर और रुबियो के बीच होने वाली बैठक में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है.
बुधवार को रुबियो गुजरात के जामनगर जाने वाले हैं. भारत यात्रा से पहले उज्बेकिस्तान में उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब है. उन्होंने यह संकेत भी दिया कि रूसी तेल खरीदने के मामले में भारत को अमेरिकी शुल्क से मिली छूट का संबंध इस समझौते को अंतिम रूप देने के फैसले से है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

