महाराष्ट्र के लातूर जिले में फसल बर्बाद होने और बेटी के मेडिकल कॉलेज की बकाया फीस नहीं भर पाने से परेशान 46 वर्षीय किसान ने अधिकारियों से मदद की अपील करते हुए वीडियो पोस्ट करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, सूखे के कारण उनकी सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई थी. सोमवार को बोरगांव गांव स्थित अपने खेत में यह कदम उठाने से पहले, शंकर अबनराव क्षीरसागर ने ऑनलाइन एक वीडियो क्लिप पोस्ट की.
46 वर्षीय किसान शंकर अबनराव क्षीरसागर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. कर्ज के बोझ और बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस न भर पाने से वह परेशान थे.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 46 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि फसल बर्बाद होने और अपनी बेटी के मेडिकल कॉलेज की फीस न भर पाने से परेशान होकर उसने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था.
सोमवार को बोरगांव गांव स्थित अपने खेत में यह कदम उठाने से पहले, एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन पोस्ट करते हुए पूछा कि सूखे के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो जाने के बावजूद उन्हें सरकारी राहत क्यों नहीं मिली.
वीडियो में क्षीरसागर ने जिला कलेक्टर से भावुक अपील करते हुए सवाल किया कि उन्हें कर्ज माफी की किसी योजना का लाभ क्यों नहीं मिला और आवेदन करने के बावजूद उनकी बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस माफ क्यों नहीं की गई.
उनकी एक बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है. हालांकि सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों के बच्चों की फीस में छूट देने की घोषणा की थी, लेकिन आवेदन करने के बावजूद उनकी बेटी की फीस माफ नहीं की गई. लेकिन, लंबे समय तक बारिश न होने के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई.
लिंबगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक बोधनकर ने बताया कि फसल बर्बाद होने, कर्ज के बोझ और बेटी की पढ़ाई के खर्च के कारण किसान काफी परेशान थे. पुलिस के अनुसार, क्षीरसागर ने अच्छी फसल की उम्मीद में अपनी थोड़ी-सी जमीन पर सोयाबीन की खेती की थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

