कर्नाटक में अपनी पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने का एक खौफनाक मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, पत्नी अश्विनी ने अपने प्रेमी आनंद और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची और शक से बचने के लिए इसे सड़क हादसे का रूप दे दिया.

कर्नाटक के विजयपुरा में राजशेखर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पत्नी ने प्रेमी आनंद और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी.

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में, एक 30 वर्षीय महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कथित तौर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी अश्विनी समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है.

मामला तब सामने आया जब 4 अक्टूबर को विजयपुरा शहर के बाहरी इलाके में चिदंबर मंदिर रोड के पास 42 वर्षीय राजशेखर बिरदार का शव मिला. शुरुआती दौड़ में तो यह एक हिट-एंड-रन का मामला लगा.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजशेखर और अश्विनी का विवाह अचानक ही हो गया था. दंपति के छह साल के जुड़वां बेटे हैं. राजशेखर की पत्नी की अश्विनी की मुलाकात मदीना निवासी आनंद कल्लू से हुई, जो घर की रंगाई का काम करने आया था. जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई.

एक दिन अश्विनी ने आनंद से कहा, “चलो मेरे पति को खत्म कर देते हैं. आनंद विवाहित है, लेकिन उसने अपनी शादीशुदा होने की बात भी छुपा ली और राजशेखर की हत्या करके उसकी सारी संपत्ति हड़पने की योजना बनाई. राजशेखर हमेशा की तरह टहलने निकला और इधर अश्विनी ने इसकी खबर आनंद कल्लू को दी.

उसके बाद पेंटर आनंद कल्लू ने अपने दो साथियों की मदद से बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो से टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजशेखर सौ फीट दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. दिलचस्प तो यह हुआ कि अश्विनी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की मौत किसी अज्ञात वाहन से टक्कर में हुई है.

जांच के बीच पुलिस राजशेखर की पत्नी अश्विनी के व्यवहार पर भी नजर रखे हुए थी. उसका व्यवहार पुलिस को बदला हुआ लगा. जांच में पता चला कि अश्विनी ने राजशेखर की हत्या की साजिश रची थी.

यह घटना देश भर में पहले से ही चर्चित रहे सोनम रघुवंशी (मेघालय हनीमून मर्डर) और मुस्कान रस्तोगी (मेरठ का नीला ड्रम मर्डर केस) के सनसनीखेज हत्या मामलों से बिल्कुल मिलती-जुलती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m