फ्रांस में विरोध-प्रदर्शन देशव्यापी हिंसक घटनाओं में बदल गए. इस बीच राजधानी पेरिस सहित कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा. विरोध-प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवासन को दोषी ठहराया है. फ्रांस में हिंसा और आगजनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधा है. उन्होंने पेरिस को ‘मुस्लिम शहर’ बनने की चेतावनी दी.
डोनल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हालिया विरोध-प्रदर्शनों और हिंसा के लिए आप्रवासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों से सीमाएं सख्त करने का आग्रह किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में चल रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए करना शुरू कर दिया है. फ्रांस में हिंसा और उपद्रव की घटनाओं के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि जल्द ही पेरिस एक मुस्लिम शहर बन जाएगा.
इन हिंसक प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने दावा किया कि पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बन जाएगा.
राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बन जाएगा. इमैनुएल को बहुत पहले ही अपनी सीमाएं बंद कर देनी चाहिए थीं. मैंने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था. फ्रांस के हालात बहुत दुखद हैं. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पिछले सप्ताह के अंत में हुए दंगों के बाद फ्रांसीसी प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी. इन दंगों में देशभर के सिटी हॉल, सार्वजनिक इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था.
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब फ्रांस में हुए दंगों, लूटपाट और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों के बाद पेरिस, लिली, नीस और दूसरे शहरों में लोकल कर्फ्यू और पब्लिक गैदरिंग पर रोक लगा दी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

