Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 अक्टूबर 2026) की खबरों में परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का नया गेम! खरगे के पत्र का किरेन रिजिजू ने दिया जवाब; Delhi Jama Masjid Metro Station से दबोचा गया संदिग्धः स्क्रीनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा; ‘घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा…,’ शरद पवार के विधायक जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी; सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी प्रमुख रहा.

1. परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का नया गेम! पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से की चर्चा, खरगे के पत्र का किरेन रिजिजू ने दिया जवाब

मोदी सरकार इस महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है. इस सत्र में सरकार लोकसभा सीटें बढ़ाने के लिए संविधान (131वां संशोधन) बिल, परिसीमन (संशोधन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल को पास कराने की पूरी कोशिश करेगी.

पढ़े पूरी खबर……

2. Delhi Jama Masjid Metro Station से दबोचा गया संदिग्धः स्क्रीनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा, CISF ने दौड़ाकर पकड़ा, देखें वीडियो

दिल्ली जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ (CISF) ने संदिग्ध यात्री को पकड़ा है. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान XBIS स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखने पर यात्री भागने लगा.

पढ़े पूरी खबर……

3. ‘घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा…,’ शरद पवार के विधायक जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर जानलेवा हमले के बीच महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) का सिरदर्द बढ़ाने वाली एक और खबर सामने आई है. शरद पवार (Sharad Pawar) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी मिली है. रविवार शाम करीब 4:30 बजे एक अनजान आदमी ने आव्हाड को फोन करके सीधे धमकी देते हुए कहा कि घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा.

पढ़े पूरी खबर……

4. सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका फिलहाल जेल में ही रहेंगे. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका देते हुए न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के फैसले के बाद दोनों सीजेपी नेताओं को वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

एलन मस्क अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का शेयर देंगे: बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य ₹1 लाख करोड़: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का शेयर देने का ऐलान किया है. मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे.

पढ़े पूरी खबर……

मणिपुर में 24 घंटे में 4 लोगों की हत्या के बाद बवाल: सीएम हाऊस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ढाई साल से हिंसा की आग में जल रहा है. एक बार फिर मणिपुर में 24 घंटे में 4 लोगों की हत्या के बाद बवाल मच गया है. मणिपुर के इंफाल में जलावन की लकड़ी लेने गए मैतेई कम्युनिटी (Meitei community) के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m