संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की अटकलों और मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. सरकार मौजूदा मॉनसून सत्र में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की नए सिरे से कोशिश कर रही है. इसके लिए रिजिजू ने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र की तारीखें बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं है.
संसद के विशेष सत्र को लेकर चल रही अटकलों के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा बयान दिया है. मंत्री किरेन रिजिजू के इस बयान के बाद विशेष सत्र को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है.
सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र नहीं ला रही है. मौजूदा मानसून सत्र को आगे बढ़ाने या उसकी समय-सारणी में बदलाव की कोई योजना नहीं है. मंत्री किरेन रिजिजू का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में संसद का विशेष सत्र बुला सकती है.
आपको बताते चले कि संविधान संशोधन के लिए सरकार को जरूरी दो-तिहाई बहुमत प्राप्त नाही हो पाने के कारण प्रस्तावित विधेयक अप्रैल में बजट सत्र के दौरान लोकसभा से पारित नहीं हो सका था. उस समय सरकार को 54 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद संवैधानिक संशोधन के लिए जरूरी संख्या जुटाना अब भी एक अहम चुनौती माना जा रहा है.
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्षी नेताओं से परिसीमन के मुद्दे पर बातचीत कर उनका रुख जाना. कांग्रेस का कहना है कि परिसीमन के मुद्दे पर उसका रुख पहले जैसा ही है और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


