KKR vs DC IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 203 रन बनाए हैं। अब KKR को मुकाबला जीतने के लिए 204 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

DC के लिए बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह मौजूदा सीजन में उनका पांचवां अर्धशतक था। राहुल के अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 39, साहिल परख ने 24, अभिषेक पोरेल ने 22, डेविड मिलर ने 28 और आशुतोष शर्मा ने 18 रन की पारी खेली।

KKR के लिए गेंदबाजी में सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली।

KKR और DC की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

इम्पैक्ट प्लेयर: त्रिपुराना विजय, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H