KKR vs MI IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 65वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खेमे में हार्दिक पांड्या और अल्लाह गजनफर की वापसी हुई है।
KKR और MI दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। जहां KKR प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने के लिए खेलेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है और टीम के खाते में 11 अंक हैं। लगातार हार, खिलाड़ियों की चोट और खराब पावरप्ले प्रदर्शन ने KKR की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। इसके लिए उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।
बता दें कि KKR और MI के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, मौसम और दोनों टीमों से जुड़ी अहम जानकारी पर एक नजर डालते है।
बारिश बिगाड़ सकती है KKR का खेल

Accuweather के मुताबिक मैच के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यदि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में KKR के 13 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे और टीम आखिरी लीग मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। इससे उसकी प्लेऑफ राह और कठिन हो सकती है, क्योंकि फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।
वहीं अगर मुंबई इंडियंस यह मुकाबला जीत लेती है तो KKR का अगला और आखिरी लीग मैच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगा।
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस मैदान पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 163 रन रहा है।
काली मिट्टी से बनी इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स प्रभावी होने लगते हैं। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है।
हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में KKR और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ नजर आता है। MI ने 25 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि KKR सिर्फ 11 मुकाबले जीत सकी है। मौजुदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले वानखेड़ें स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में MI ने KKR को 6 विकेट से हराया था।
KKR और MI की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी
मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गजनफर
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

