KKR vs MI IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले जा रहे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 8 ओवर के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते मैच रोकना पड़ा। बारिश रुकने तक मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे।

टॉस जीतकर KKR ने चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट गंवा दिए।
कैमरन ग्रीन ने शुरुआती ओवरों में मचाई तबाही
मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन टीम को पहला झटका जल्दी लग गया। कैमरन ग्रीन ने रयान रिकल्टन को 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नमन धीर भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। ग्रीन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई की हालत खराब कर दी।
सौरभ दुबे ने रोहित और सूर्या को किया आउट
मुंबई इंडियंस को तीसरा बड़ा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने रोहित को 15 रन के स्कोर पर आउट कर KKR को बड़ी सफलता दिलाई। इसके कुछ देर बाद सौरभ दुबे ने सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेज दिया। सूर्या ने सिर्फ 6 गेंदों में 15 रन बनाए।
8 ओवर में मुंबई की हालत खराब
लगातार विकेट गिरने के कारण मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती ओवरों में दबाव में नजर आई। हालांकि बारिश आने से पहले टीम ने 8 ओवर में 57 रन बना लिए थे, लेकिन चार बड़े विकेट गंवाने से मुंबई की स्थिति मजबूत नहीं दिख रही थी।
KKR के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने के लिए खेल रही है।
KKR फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है और टीम के खाते में 11 अंक हैं। लगातार हार, खिलाड़ियों की चोट और खराब पावरप्ले प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि कोलकाता अभी भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। इसके लिए टीम को अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।
मैच रद्द हुआ तो KKR की मुश्किलें बढ़ेंगी
अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में KKR के 12 अंक हो जाएंगे और उसे प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। साथ ही टीम को अन्य मुकाबलों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
KKR और MI की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी
मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गजनफर
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

