मनोज यादव, कोरबा। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सर्वमंगला चौकी थाना क्षेत्र के बरमपुर चौक के पास एक शातिर चोर ने एक के बाद एक तीन दुकानों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। चोर ने दुकानों के छज्जे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी रकम समेत 11 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।

narayana

बताया जा रहा है कि चोर ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उसने दुकानों के ऊपर बने छज्जे को तोड़ा और फिर अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान संचालक अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया।

वारदात की पूरी घटना एक मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

देखें VIDEO

पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक चोर नगदी रकम के साथ करीब 11 मोबाइल फोन अपने साथ ले गया है। चोरी की इस वारदात से व्यापारियों में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H