RCB vs MI IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे और सीजन के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। RCB के दूसरे होम ग्राउंड यानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद MI ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए हैं। अब RCB को मुकाबला जीतने के लिए 167 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि इस मुकाबले में MI की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 3 ओवर में 28 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन मात्र 2 रन और रोहित शर्मा 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि, इस मैच में हार्दिक की जगह टीम की कमान संभाल रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता तक नहीं खोल सके।
इस दौरान MI की लड़खड़ाती हुई पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने मिलकर संभाला और 82 रन की साझेदारी की। हालांकि, इनकी यह साझेदारी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। नमन धीर 47 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे छोर से तिलक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। तिलक के अलावा राजा बावा ने 16 और विल जैक्स ने 10 रन की पारी खेली। जबकि, कार्बिन बॉश 5 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

RCB के लिए गेंदबाजी में एक बार फिर पेस की धार देखने को मिली। टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए MI के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। उनके अलावा रसिख सलाम, रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली।
RCB और MI की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र
इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर Star Sports के चैनल्स पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

