अजीत पाटकर, कोरिया। जिले के सोनहत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में रेत खनन को लेकर उपजे विवाद पर भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह को जलाकर मार दिया था. घटना को लेकर मृतकों के उद्वेलित परिजन और क्षत्रिय समाज के सदस्य आरोपियों के एनकाउंटर के साथ बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : रेत का कारोबार बेलगाम, दिन तो दिन रात में भी माफिया चीर रहा था नदी का सीना, कांग्रेस विधायक ने मौके पर पहुंचकर मशीनों को करवाया जब्त…

बता दें कि मंगलवार की रात ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेताओं के दो पक्षों में हुए वारदात में टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कार को टीपर और ट्रैक्टर से ठोकर मार-मारकर क्षतिग्रस्त किया गया, जिसके बाद कटगोड़ी निवासी भाजपा नेता व व्यवसायी मनोज त्रिपाठी ने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ मिलकर भाजपा नेता लल्ला सिंह व उनके परिवारिक सदस्य योगेंद्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह व मयंक सिंह की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी.

बताया जा रहा है कि आग से झुलसे हुए गहरवार परिवार के सदस्य जब अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे तो त्रिपाठी परिवार के सदस्य सभी पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से अंधाधुंध वार करने लगे. घटना में जहां भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल सदस्य वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत तोड़ दिया. वहीं घायल मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.

इलाके में लगाई धारा 163

जघन्य हत्याकांड को लेकर मृतक के परिवार में आक्रोश को भांपते हुए जिला प्रशासन ने महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई के साथ भरत सिंह के कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट एरिया में धारा 163 लागू कर दिया है. इसके साथ ही इन इलाकों में सामूहिक धरना-प्रदर्शन पर अनिश्चतकाल के लिए रोक लग गई है. वहीं दूसरी ओर गहरवार परिवार घटना की सीबीआई जांच के साथ आरोपियों के घर पर बुलडोजल कार्रवाई की मांग कर रहे है.

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m